फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AIIMS: पीएमआर विभाग का होगा विस्तार, बढ़ेंगे सेंटर; मरीजों को एक जगह पर पुनर्वास की सभी सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 08 Jul 2025 06:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स की प्रोफेसर डॉ. गीता हांडा ठुकराल ने कहा कि विभाग के लिए नए सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी मदद से मरीजों को एक जगह पर पुनर्वास की सभी सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के भौतिक चिकित्सा और पुनर्वास (पीएमआर) विभाग में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सेंटर का विस्तार किया जाएगा। इसकी मदद से सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।

विज्ञापन


मौजूद समय में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण सुविधाओं का अभाव रह जाता है। एम्स की प्रोफेसर डॉ. गीता हांडा ठुकराल ने कहा कि विभाग के लिए नए सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी मदद से मरीजों को एक जगह पर पुनर्वास की सभी सुविधाएं मिल जाएंगी।

विभाग में सबसे ज्यादा मरीज स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के आते हैं। इनमें अधिकतर मरीजों की रीढ़ की हड्डी में चोट ऊंचाई से गिरकर लगती है। इसमें रीढ़ की हड्डी को नुकसान होता  है, जिसके कारण गतिशीलता और संवेदनशीलता में कमी हो सकती है।
विज्ञापन


एम्स के विभाग में हर सप्ताह 15-20 मरीज स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के साथ आते हैं। इन मरीजों को पहले खुद के काम करने के लायक बनाया जाता है। इस दौरान बची हुईं मांसपेशियों को बेहतर करने व उन्हें मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही मरीज को खुद के कपड़े पहनने व दूसरे काम करने के लायक बनाया जाता है। ऐसा करने से तीमारदार की समस्याएं भी कम हो जाती हैं। इस कोशिश से मरीज दूसरे पर निर्भर होने से बच जाता है।
विज्ञापन


युवा वर्ग होते हैं ज्यादा घायल
एम्स में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के सबसे ज्यादा मरीज 20 से 40 साल के युवा होते हैं। इनमें ज्यादातर मरीज ऊंचाई या पेड़ से गिरकर घायल होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें