फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिल्म सूर्या के टीजर में डॉक्टरों पर हमले के चित्रण से एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
-फिल्म निर्माताओं और सेंसर बोर्ड से मामले में तुरंत कदम उठाने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने फिल्म सूर्या अंत से आरंभ तक के टीजर पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने कहा कि फिल्म के टीजर में अस्पताल के अंदर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। साथ ही, संवादों के जरिए इस तरह की हिंसा को सही ठहराने की कोशिश भी की गई है। ऐसे में एसोसिएशन ने कहा कि फिल्मों का लोगों की सोच और समाज पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में डॉक्टरों पर हमले को सही या जायज दिखाना गलत संदेश देता है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें