फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: एम्स नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, संस्थान प्रफुल्लित; भेजी बधाई

Mon, 30 Mar 2026 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। 
विज्ञापन
निशा मेहता - फोटो : wikipedia.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। 

विज्ञापन


निशा मेहता ने 2006 से 2010 के बीच एम्स से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी नियुक्ति यह साबित करती है कि नर्सिंग पेशा केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य नीतियों और सिस्टम निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एम्स ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और नेपाल में उनके सफल कार्यकाल और जनस्वास्थ्य में योगदान की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें