फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स नर्सेज यूनियन की स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग अधिकारी की शिकायत पर स्वतंत्र जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स में महिला नर्सिंग कर्मियों की गरिमा, पेशेवर अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए एम्स नर्सेज यूनियन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हस्तक्षेप की मांग की है। यूनियन ने कैट के दिए फैसले पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात का समय मांगा है। यूनियन के अनुसार कैट के फैसले में एक महिला नर्सिंग अधिकारी की शिकायत और संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की कार्यवाही पर टिप्पणियां की गई हैं। जबकि संबंधित महिला कर्मचारी और यूनियन इस मामले में पक्षकार नहीं थे। इससे महिला कर्मचारी की गरिमा और पेशेवर प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। यूनियन के मुताबिक एम्स में नर्सिंग कार्यबल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यूनियन ने मांग की है कि फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की संभावनाओं की समीक्षा की जाए और महिला कर्मचारी की शिकायत पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लिया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता और गवाहों को प्रताड़ना से बचाने के लिए ड्यूटी रोस्टर, तैनाती, अवकाश और एपीएआर में उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें