फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स नई दिल्ली ने हासिल किया 105वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 105वां स्थान मिला है। इस रैंकिंग से एम्स दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर एम्स ने कहा कि यह सफलता मरीजों की देखभाल, पढ़ाई और रिसर्च में उत्कृष्टता की वजह से मिली है। संस्थान बेसिक, क्लिनिकल और ट्रांसलेशनल रिसर्च के जरिये देश के कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी मदद करता है। एम्स ने डायग्नोस्टिक किट और टेस्ट में नई खोजें की हैं। साथ ही, इलाज में एआई और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया है। बेहतर प्रशासन और पारदर्शिता को लेकर संस्थान की प्रतिबद्धता को भी रैंकिंग में सराहा गया। एम्स ने इसे पूरे संस्थान की टीम की मेहनत का नतीजा बताया और कहा कि संस्थान आगे भी भारत और दुनिया के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य बेहतर बनाने का काम करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें