मेनका गांधी ने कहा कि कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जा सकता है, लेकिन बंदर इससे और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें परिसर से हटाया जा सकता है, लेकिन रात के वक्त ये फिर नए समूह में आ पहुंचेंगे।
मेनका गांधी ने कहा कि एम्स में मूल समस्या खाद्य सामग्री का आसानी से उपलब्ध हो जाना है। मेनका ने यह भी कहा है कि एम्स देश का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान है।
इसलिए एम्स के लिए कुछ करने में उन्हें खासी खुशी मिलेगी। उन्होंने डॉक्टरों से कहा है कि वे इन सुझाव को स्वीकारते हैं तो उनके कार्यालय में आकर मुलाकात कर सकते हैं।