तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एम्स के पांच सदस्यीय दल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिये अरविंद केजरीवाल का मेडिकल रिव्यू किया। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को दो यूनिट इन्सुलिन लेने की सलाह दी है, साथ ही दवाओं में किसी तरह का फेरबदल करने से मना किया है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक चली वीडियो काॅन्फ्रेंस में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के साथ तिहाड़ जेल के दो डॉक्टर भी मौजूद थे। चिकित्सकों ने अरविंद केजरीवाल से दवाओं के बारे में जानकारी ली। शुगर लेवल 320 तक पहुंचने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में इन्सुलिन की पहली खुराक दी गई थी। एक हफ्ते बाद फिर से स्वास्थ्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी।