फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हड़ताल के दौरान हुई छुट्टी का न काटा जाए वेतन..., एम्स आरडीए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Sat, 21 Dec 2024 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स के डॉक्टरों ने प्रदर्शन के दौरान हुई अनुपस्थिती के बदले वेतन न काटने का अनुरोध किया है। आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कोलकाता में हुई घटनाओं को लेकर डॉक्टर ने विरोध प्रदर्शन किया था।
 
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के डॉक्टरों ने प्रदर्शन के दौरान हुई अनुपस्थिती के बदले वेतन न काटने का अनुरोध किया है। आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में डॉक्टर ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर से अपनी हड़ताल खत्म करने की बात कही थी साथ ही आश्वासन दिया था उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं है। 

विज्ञापन


एम्स आरडीए का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद भी एम्स हड़ताल के दौरान हुई अनुपस्थिती को छुट्टी मान कर वेतन काटने पर अड़ा हुआ है। अध्यक्ष डॉ. इंद्र शेखर प्रसाद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग रखी है। साथ ही कहा कि एम्स 2 नवंबर के आधिकारिक ज्ञापन को वापस ले और  2 दिसंबर के प्रतिनिधित्व पर पुनर्विचार करें। एम्स के तरफ से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले में अगले 10 दिनों में विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें