अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स ने कैंसर, किडनी, न्यूरो संबंधी बीमारियों से जूझने वाले बच्चों के बेहतर उपचार के लिए पीडियाट्रिक विभाग को अलग-अलग डिविजन में बांट दिया है। इससे उपचार के लिए भटकने की समस्या दूर होगी और संबंधित डिविजन में बच्चों को जल्द उपचार मिलेगा। इसके लिए एम्स ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। पीडियाट्रिक विभाग को छह डिविजन में बांटा गया है। इसमें पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, इंटेंसिव केयर, नियोनेटोलॉजी डिविजन शामिल है। डिविजन प्रमुख पीडियाट्रिक विभाग प्रमुख को सीधा रिपोर्ट करेंगे।