फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स दिल्ली में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा, मंत्रालय ने जारी की अनुपालन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-यह निर्देश 3 दिसंबर 2025 को मंत्रालय के राजभाषायी निरीक्षण दल द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर जारी किए गए
विज्ञापन

-हिंदी दिवस, हिंदी सप्ताह, पखवाड़ा व हिंदी प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी पर भी जोर
-सभी रजिस्टरों, नामपट्टों, साइन बोर्डों और रबर मोहरों को द्विभाषी रूप में उपयोग करने के निर्देश



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश 3 दिसंबर, 2025 को मंत्रालय के राजभाषायी निरीक्षण दल द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर जारी किए गए हैं। मंत्रालय द्वारा 12 मार्च को जारी पत्र के अनुसार, निरीक्षण के दौरान संस्थान में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा नियमों के अनुपालन और संसदीय राजभाषा समिति की अपेक्षाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण में कई बिंदुओं पर सुधार और अनुपालन की आवश्यकता जताई गई है।



मंत्रालय ने एम्स प्रशासन से कहा है कि हिंदी में कार्यसाधक ज्ञान रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान की भाषा, टाइपिंग और आशुलिपि प्रशिक्षण कक्षाओं में नामित किया जाए और हिंदी में कार्य करने के लिए व्यक्तिगत आदेश जारी किए जाएं। इसके अतिरिक्त नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों में कार्यालय प्रमुख की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठकों में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने और हिंदी कार्यशालाओं में नामित कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




मंत्रालय ने हिंदी दिवस, हिंदी सप्ताह, पखवाड़ा व हिंदी प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी पर भी जोर दिया है। सभी कंप्यूटरों में यूनिकोड मंगल फॉन्ट के माध्यम से अधिकतम कार्य हिंदी में करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट में संस्थान के सभी रजिस्टरों, नामपट्टों, साइन बोर्डों और रबर मोहरों को द्विभाषी रूप में उपयोग करने, हिंदी में प्राप्त पत्रों का उत्तर केवल हिंदी में देने व हिंदी पत्राचार और ई-ऑफिस टिप्पण कार्य को वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन




मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड की जाने वाली सभी सूचनाएं, आदेश, कार्यालय ज्ञापन और परिपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही बीबी दीक्षित पुस्तकालय व अन्य केंद्रों को हिंदी पुस्तकों की खरीद पर वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप निर्धारित राशि खर्च करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्रालय ने एम्स के सभी विभागों, अनुभागों और केंद्रों से इन निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें