फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ने एक दिन में एकत्रित किया 3000 यूनिट रक्त 

Fri, 28 Feb 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 3000 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए शिविर में अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने भी सहभागिता की। 

विज्ञापन


इसके अलावा सामाजिक और अन्य सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। एम्स के हड्डी रोग के  विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश मल्होत्रा ने कहा कि रक्तदान शिविर में दाताओं की सहभागिता देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है। 

इस तरह के शिविर लगाए जाने चाहिए। जरूरतमंद मरीजों के जीवन के लिए यह बहुत उपयोगी है। वहीं, रक्तदान कर बाहर आए सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन ने बताया कि वे हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन


हमारे जवान और अधिकारी स्वेच्छा से ही ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। वहीं बीएसएफ के डीजी विवेक जौहरी ने भी रक्तदान करने के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता करने की अपील की। एम्स प्रबंधन ने 2000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें