अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एम्स दिल्ली यूरोपीय संघ के साथ मिलकर चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार के नए अवसर खोजेगा। इसको लेकर एम्स के चिकित्सा नवाचार और उद्यमिता केंद्र ने यूरोपीय आयोग की उप महानिदेशक मारिया क्रिस्टीना की मेजबानी की। दौरे का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचारों, स्टार्टअप उद्यमों और गहन अनुसंधान के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग के रास्तों की बेहतर समझ विकसित करना था। एम्स निदेशक प्रोफेसर एम.श्रीनिवास ने जैव चिकित्सा नवाचारों के लिए अवसरों की व्यापकता और सुगम बनाने में केंद्रों की भूमिका को प्रदर्शित किया। इस दौरान चयनित छह स्टार्टअप को प्रस्तुत किए गए। इस दौरान यूरोपीय संघ और भारत के बीच जैव चिकित्सा और नैदानिक अनुसंधान साझेदारी को मजबूत करने की दृढ़ इच्छा और दोनों क्षेत्रों के नवाचार और स्टार्टअप संचालन और गतिविधियों को विस्तार करने में सक्षम बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।