फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीआई, खालसा, डीयू एलुमना, जेडीएम और एसपीएम 12वें पद्मश्री श्याम लाल हॉकी के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
-हेमा नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों के बाद पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस (आईजीआई) ने दोनों वर्गों में सेमीफाइनल में प्रवेश कर शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज और आईजीआई ने अंतिम चार में जगह बनाई। खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 4-2 से हराया। खालसा के लिए मनीष ने दो जबकि तनुज और सागर ने एक-एक गोल दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में एमिटी यूनिवर्सिटी ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 7-0 से रौंदा, जहां मोहित ने चार गोल किए। महिला वर्ग में आईजीआई, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना सेमीफाइनल में पहुंचीं। आईजीआई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 3-0 से हराया, जबकि हेमा नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 4-1 और भारती कॉलेज को 5-0 से पराजित कर दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें