नई दिल्ली। दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में एम्स शनिवार को 50वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद कुमार पॉल शामिल होंगे। इस मौके पर 326 छात्रों को डिग्री वितरित की जाएगी जबकि सात लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 18 लोगों को मेडल और बुक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। वहीं, दिलशाद गार्डन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और गुरु तेग बहादुर अस्पताल द्वारा भी शनिवार को विज्ञान भवन में 54वां स्थापना दिवस और दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। ब्यूरो