सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के करीब 5000 नर्सिंग स्टाफ आज छुट्टी पर रहेंगे। इतनी बड़ी तादात में नर्सों के अनुपस्थित रहने से एम्म में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत नर्सों के वेतन-भत्तों में संशोधन नहीं होने पर एम्स नर्सेस यूनियन ने 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।
एम्स नर्सेस यूनियन के प्रेसिडेंट हरीश कुमार कजला ने बताया, ‘हम सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि स्टाफ नर्सों का ग्रेड पे 4, 600 से बढ़ाकर 5, 400 किया जाए।