फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड केस के आरोपी ने पुलिस रिमांड में मांगी खर्राटे से राहत दिलाने वाली मशीन...

Thu, 31 Jan 2019 11:18 PM IST
राजेश सैनी जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
विज्ञापन
राजीव सक्सेना
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी दुबई बेस्ड बिजनसमैन राजीव सक्सेना ने पुलिस रिमांड के दौरान खर्राटों से निजात दिलाने वाली मशीन महुैया कराने की मांग की है। इसके अलावा अच्छी डाइट और पढ़ने के लिए चश्मा देने का भी आग्रह किया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग पर राजीव सक्सेना को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि जांच एजेंसी ने सक्सेना से पूछताछ के लिए आठ दिन का रिमांड मांगा था।

विज्ञापन


आरोपी राजीव सक्सेना को दुबई में पुलिस अधिकारियों ने बुधवार सुबह पकड़ा था और शाम को उसे भारत भेज दिया।वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के बिचौलिये क्रिश्चिन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद भारतीय जांच एजेंसियों के लिए यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। सक्सेना के अलावा इस मामले में शामिल दूसरे दलाल दीपक तलवार को यूएई से भारत लाया गया है। ईडी ने दुबई में रहने वाले सक्सेना को इस मामले में कई बार तलब किया था, लेकिन वह जांच एजेंसियों के सामने नहीं आ रहा था। 2017 में चेन्नई हवाई अड्डे से उसकी पत्नी शिवानी सक्सेना की गिरफ्तारी हुई थी।ईडी का आरोप है कि सक्सेना व उसकी पत्नी ने दुबई स्थित दो फर्मों में वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में बड़े पैमाने पर धन शोधन किया है।

दोपहर को जब राजीव सक्सेना को अदालत में पेश किया गया तो उसके वकीलों ने अदालत के समक्ष कई तरह की मांग रख दी।सबसे पहले कहा गया कि उनके मुव्वकिल को दवाईयों की जरुरत है।चश्मा और अच्छा खाना भी मांगा गया।पढ़ने के लिए कुछ सामग्री भी चाहिए। इसके बाद वकीलों ने कहा, उनका मुव्वकिल स्लीप एप्निया से ग्रस्त है। बता दें कि स्लीप एप्निया एक सामान्य विकार है, जिसमें नींद के दौरान श्वास में एक या कई अवरोध उत्पन्न होते हैं। इससे नींद में बाधा पड़ती है। नींद के दौरान हवा का मार्ग ध्वस्त या अवरुद्ध हो जाता है। इस वजह से व्यक्ति जोर ज़ोर से खर्राटें लेने लगता है। वकीलों की दलील थी कि सक्सेना का आॅक्सीजन लेवल कम न हो, इसके लिए स्लीप एप्निया मशीन मुहैया कराई जाए। ईडी ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि उनके मुवक्किल को सभी ज़रूरी वस्तुयें उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें