फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फर्जी पासपोर्ट पर मॉस्को भेजने वाला एजेंट 19 साल बाद दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
64 साल के भगोड़े एजेंट को दिल्ली के एक ठिकाने से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस 19 साल बाद 64 साल के एक भगोड़े एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2006 में दूसरे के पासपोर्ट पर एक यात्री को मॉस्को के रास्ते यूरोप भेजने की कोशिश की थी। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर यात्री को मॉस्को से दिल्ली निर्वासित कर दिया गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार एजेंट की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार एजेंट की पहचान गांव गंडीविंड तरनतारन पंजाब निवासी बलदेव सिंह (64) के रूप में हुई है।
आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 12 फरवरी, 2006 को गांव दिलवाला फिरोजपुर पंजाब निवासी एक व्यक्ति परगट सिंह के नाम का पासपोर्ट लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसे मास्को से निर्वासित किया गया था। उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान पासपोर्ट पर लगी तस्वीर यात्री से मेल नहीं खा रही थी। पूछताछ करने पर यात्री की असली पहचान मोगा पंजाब निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने हरजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि एक दोस्त के जरिये वह एजेंट बलदेव से मिला। जिसने सात लाख रुपये लेकर उसे यूरोप भेजने का आश्वासन दिया। आईजीआई हवाई अड्डे के बाहर पहुंचा तो एजेंट ने उसे परगट सिंह के नाम से जारी पासपोर्ट सौंप दिया, लेकिन मास्को में दस्तावेज जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया और उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस ने यात्री के निशानदेही पर बलदेव सिंह को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। 22 फरवरी 2012 को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। हाल में एसआई राहुल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बलदेव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें