फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रईस' देखकर ये शख्स बन गया शराब माफिया, पकड़े जाने पर मारा फिल्मी डायलॉग

Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म स्टार शाहरुख खान की रईस फिल्म देखकर एक युवक  दिल्ली का बड़ा शराब माफिया बनने का ख्वाब देखने लगा। वह शराब की तस्करी करने लगा। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी हरियाणा से दिल्ली बाइक से अवैध शराब लेकर आता था। 

विज्ञापन

 

demo pic - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए युवक कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करता था। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन तक नहीं चली। डाबरी पुलिस ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर बिंदापुर निवासी आरोपी सुमित (26) को 47 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ लिया है। आरोपी ने डाबरी इलाके में एक गोदाम में शराब की पेटियां छिपाकर रखी थी।

 

delhi police - फोटो : Amar Ujala
द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस के मुताबिक, डाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह अवैध शराब हरियाणा से तस्करी कर पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। गोदाम से पुलिस ने सुमित नाम के युवक को भी मौके पर पकड़ा है। 
 

पैसे - फोटो : pixabay
पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि पढ़ाई में रुचि न होने की वजह से बचपन में ही स्कूल छोड़ चुका था। उसके पिता भी अवैध शराब की आपूर्ति और बिक्री करते थे। इस काम में आसानी से मोटी रकम की कमाई हो जाती थी। पिता के बुजुर्ग होने के बाद सुमित शराब की तस्करी करने लगा। 

 
विज्ञापन

raees
इसी बीच शाहरुख खान की रईस मूवी उसने देखी। शाहरुख के किरदार से वह इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने फिल्म दस से अधिक बार देख डाली। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब भी आरोपी ने फिल्म का डायलॉग मारकर खुद को हीरो बताने का प्रयास किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें