नई दिल्ली। सुभाष प्लेस थाना प्रभारी महेश कुमार को विजिलेंस जांच के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे सट्टा कारोबार और शराब की बिक्री को लेकर विजिलेंस की टीम ने जांच पड़ताल की थी और जांच रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपी थी। इसी साल फरवरी माह में रिपोर्ट को पुलिस आयुक्त को सौंपी गई। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी महेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। ब्यूरो