फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अरंगेत्रम नृत्य की प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम में नाट्य वृक्ष की ओर से अन्विता जैन का अरंगेत्रम एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूरा ऑडिटोरियम दर्शकों के तालियों की आवाज से गूंज उठा। कार्यक्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी सहित करीब 300 से अधिक कला प्रेमी उपस्थित रहे। सात वर्ष की उम्र से नृत्य कर रही अन्विता ने पुष्पांजलि, अलारिप्पु और जतीस्वरम के बाद मुख्य भाग वर्णम में अपनी अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के दूसरे भाग में उन्होंने बालकृष्ण की चंचल लीलाओं और मीराबाई की भक्ति को जीवित किया। तिल्लाना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें