प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार राजधानी में दशहरा पर्व देखेंगे। वह तीन साल बाद दिल्ली में दशहरा पर्व में असत्य पर सत्य की जीत होने के गवाह बनेंगे। उन्होंने वर्ष 2014 में दिल्ली में दशहरा पर्व देखा था। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल दशहरा पर्व में शामिल नहीं होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में दशहरा पर्व देखेंगे। यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आएंगे।
उधर, स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल किसी भी रामलीला कमेटी के बाड़े में नहीं जाएंगी। वहीं, नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के बाड़े में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दशहरा देखेंगे।