फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तीन साल बाद एक बार फिर आज पूरी दिल्ली होगी योगमय, सैंकड़ों जगह होंगे कार्यक्रम

Tue, 21 Jun 2022 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनडीएमसी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करने की समस्त तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह पूरी दिल्ली योगमय होगी। एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड और अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सौ से ज्यादा स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। मुख्य योग कार्यक्रम कनॉट प्लेस स्थित चरखा पार्क में होगा, यहां उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा यहां अनेक नेता एवं अधिकारी भी योग करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। उधर एनडीएमसी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करने की समस्त तैयारी पूरी कर ली है।  एनडीएमसी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपने अधिकार क्षेत्र में 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके मनाएगी।

एनडीएमसी कनाट प्लेस स्थित चरखा पार्क, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन समेत 30 स्थानों के साथ-साथ अपने 45 स्कूलों में योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन स्थानों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से पौने आठ बजे तक योग किया जाएगा। एनडीएमसी ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए बिल्ड-अप कार्यक्रम के तहत योग शिविरों का आयोजन किया था। उसने प्रतिदिन तालकटोरा गार्डन, नेहरू पार्क और लोधी गार्डन में सुबह डेढ़ घंटे तक योग शिविर आयोजित किए। इन योग शिविरों में सैर करने वाले, जॉगर्स, स्थानीय निवासी और अन्य योग प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दिल्ली छावनी बोर्ड भी योग दिवस मनाएगा। बोर्ड ने इस बार अपने मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यहां पर बोर्ड के तमाम अधिकारी व कर्मचारी योग करेंगे। दिल्ली छावनी में योग दिवस मनाने की तैयारी एक माह पहले शुरू हुई थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां योग करने आए थे।

ब्रह्मा कुमारी संस्था की ओर से पंजाबी बाग स्थित जन्माष्टमी पार्क में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर की 10 हजार से अधिक योग प्रेमी जनता भाग लेगी। संत निरंकारी मिशन की सभी शाखाओं में योग दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें