फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नगीना पंचायत समिति में बढ़ी सियासी हलचल,

विज्ञापन
विज्ञापन
नए चेयरमैन के चुनाव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सुप्रीम कोर्ट ने नगीना पंचायत समिति चेयरमैन पद को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। इस अंतिम निर्णय के साथ चेयरमैन पद एक बार फिर रिक्त हो गया है, जिससे नए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। फैसले के बाद प्रशासन से लेकर स्थानीय नेताओं तक में सरगर्मी बढ़ गई है।
बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी जितेंद्र ने कहा कि विभाग कोर्ट के आदेशों का पालन करने को तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग के समन्वय से जल्द नए चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्यों के बीच नए समीकरण बनने लगे हैं। सदस्य जुनेद ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे कानूनी विवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित रहे, अब जल्द चुनाव होने चाहिए। वहीं सदस्य निसार ने अपनी दावेदारी ठोकते हुए कहा कि उनके पास चेयरमैन बनने के लिए पूरा बहुमत है और वे आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विपक्ष ने जताया न्यायपालिका पर भरोसा
इस कानूनी लड़ाई से जुड़े ईशा ने कोर्ट के फैसले पर बेहद संतुलित और गंभीर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है, हम उसका पूरा सम्मान करते हैं। न्यायपालिका हमारे लोकतंत्र का सर्वोच्च स्तंभ है और उसके प्रत्येक निर्णय का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि बेशक यह फैसला उनके पक्ष में नहीं आया है, लेकिन इससे उनके हौसले और इरादे कमजोर नहीं होंगे। वे हमेशा की तरह कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हुए आगे की लड़ाई पूरी मजबूती, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ लड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता जतिन बुसरी ने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन इस फैसले और वर्तमान स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और विचार-विमर्श के बाद ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें