फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तय किये लोकसभा प्रत्याशी

Thu, 20 Feb 2014 11:19 PM IST
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने तो अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। अब बारी भाजपा और कांग्रेस की है। कांग्रेस आखिर में अपने पत्ते खोलने की सोच रही है। उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने मोदी की लखनऊ रैली के बाद अपने पत्ते खोलने की तैयारी कर ली है। भाजपा का दांव इस बार पूर्व में हुए चुनावों में जीत हासिल कर चुके नेताओं पर रहेगा।

पहली सूची में ही आधा दर्जन से अधिक ऐसे उम्मीदवार होंगे, जो विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों के पास लखनऊ रैली ही मौका है, जिसमें संख्या बल पर वे आला कमान का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: आप की चाल ने बिगाड़ी भाजपा की रणनीति

लखनऊ में दो मार्च हो रमाबाई मैदान में होने वाली पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली इसी लिए अहम मानी जा रही है। इस रैली की तैयारियों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की पूरी टीम फाइनल होने की संभावना है, जिसके लिए सभी जिताऊ सीटों पर दमदार उम्मीदवारों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

हर सीट के सभी प्रकार के समीकरणों के अध्ययन के साथ ही निकटतम प्रतिद्वंद्वी की वोट पावर को भी देखा जा रहा है। महारैली के लिए भाजपा ने 15 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। महारैली के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें