इस समय देशभर में लॉकडाउन हैं और लोग कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी प्रकार की एहतियात बरत रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोगों को कई बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें अस्पताल जाने वाले मरीजों को विशेष एहितयात की जरूरत है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर फोन पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर ठीक हो सकते हैं, तो अस्पताल जाने से बचें। अगर किसी मरीज को अस्पताल जाना जरूरी हो तो मास्क लगाकर जाएं। डॉक्टरों से जांच कराते समय भी सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें।
वहीं, ऑफिस में भी कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है।ऑफिस की मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा लोगों की बैठक न करें, उसे टुकड़ों में आयोजित करें। खुले स्थान या ऐसी जगह पर मीटिंग करें जहां हवा आने जाने की पूरा इंतजाम हो।
खानपान
खाना खाते समय घर का प्रत्येक सदस्य अपनी अलग बरतन में खाना खाएं। खाने में जहां तक हो सके चम्मच का इस्तेमाल करें। बाहर के खाने को खाने से परहेज करें। घर पर ही पकी हुई सब्जियों का ही सेवन करें।