फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 10 साल बाद जून में सबसे ज्यादा दिन चली लू, पारा 45 पार; आज और कल रेड अलर्ट

Tue, 18 Jun 2024 01:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के दौरान ठंडक पाने के लिए एक व्यक्ति अपने सिर पर पानी डालता हुआ - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी बीते छह दिन से लू की चपेट में है। दस साल बाद सबसे ज्यादा लू जून माह में चली है। इससे पहले वर्ष 2014 में सात दिन तक लू चली थी। सोमवार को लू का ऑरेंज अलर्ट रहा। शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग से तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा। सबसे अधिक गर्म इलाका जाफरपुर रहा। यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंच गया। यहां की रात सबसे अधिक गर्म रही।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन सोमवार को भीषण लू व गर्मी होने के कारण यह रेड अलर्ट हो गया। मंगलवार के लिए भी विभाग ने अब रेड अलर्ट जारी किया है। इस कारण से दिल्ली में भीषण लू की स्थिति रहेगी।

Trending Videos

19 को बारिश के आसार
19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे, इसके साथ ही रात भी गर्म रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

कब-कब कितने दिन चली लू
वर्ष        दिन
2024       6
2021       1
2019       3
2018        2
2014        7
2013       1
2012       4
2011       1

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
जाफरपुर 46.9         32.4
पीतमपुरा 46.5         35.9
आयानगर 46.4          33.7
पूसा          46.3        33.9
नजफगढ़ 46.3           32.4
रिज         46.3            29.7
पालम       46.0           33.0
लोदी रोड  45.6             32.2
सफदरजंग 45.2             33.0

दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस
18 जून को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 22 मिनट
19 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें