फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha: आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा से निलंबन के बाद बदला ट्विटर बायो, लिखा- निलंबित सांसद

Sat, 12 Aug 2023 11:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह को भी राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह के निलंबन को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने बदला ट्विटर बायो - फोटो : @raghav_chadha/(Twitter)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को राघव चड्ढा ने विरोध जताने के लिए अपने ट्विटर (अब एक्स) बायो को बदलते हुए निलंबित राज्यसभा सांसद लिख लिया है। विशेषाधिकारी समिति की रिपोर्ट आने तक राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह को भी राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह के निलंबन को भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संजय सिंह को विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक राज्यसभा से निलंबित किया गया है। इससे पहले भी राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं सस्पेंड सांसद राघव चड्ढा। संसद में मेरा क्या अपराध है। मैंने संसद में खड़े होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं से सवाल पूछा था। दिल्ली सेवा बिल पर भाजपा के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग करी थी। भाजपा को संसद में आईना दिखाया था। इसी हफ्ते मुझे विशेषाधिकार समिति से दो नोटिस मिले थे। कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी सत्र में आप के तीन सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह, सुशील रिंकू और मुझे। अब में विशेषाधिकार समिति के सामने अपनी बात रखूंगा। 
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने आरोपों से किया है इनकार
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और कहना है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग भी की है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें