सुप्रीम कोर्ट में बड़ी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के बॉस तो केजरीवाल ही होंगे।
इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सभी मंत्रियों के विभागों में जो फाइल पेंडिंग पड़ी से उसे तलब किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक का आयोजित किया। उन्होंने ट़वीट करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। साथ ही राशन वितरण और सीसीटीवी लगवाने के प्रस्तावों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्टी का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस, जमीन और पब्लिक ऑर्डर को छोड़कर उन्हें बाकी सभी मामलों में फैसले लेने का हक मिल गया है। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है।
वहीं ये भी खबर है कि आज देर शाम केजरीवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से भी मुलाकात कर सकते हैं।