फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनावों के नतीजे आते ही केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'

Fri, 01 Jun 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना और नूरपुर समेत तमाम सीटों पर हुए उप चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं उसे बीजेपी के लिए खासा बुरा संकेत माना जा रहा है। ऐसे में विपक्ष हर तरफ से भाजपा को घेरने में लगा है। ऐसे में आखिर केजरीवाल कैसे मौका छोड़ देते।

विज्ञापन


केजरीवाल ने भी भाजपा और मोदी सरकार पर तंज कसा। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- आज के नतीजे दिखाते हैं कि देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।

देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं।  इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर है। यहां भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में भाजपा को हरा एक बड़ा संदेश देना चाहती थीं जो अब लगभग विपक्षी पार्टियां दे चुकीं हैं।

विज्ञापन


जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आने हैं, उनमें यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव हुए हुए। पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें