फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत, आर्डर किए कैंसिल

Fri, 17 Apr 2020 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना से संक्रमित होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोगों ने बाहर से खाना मंगाना छोड़ दिया है। जो आर्डर किए भी थे उन्हें भी कैंसिल कर दिया गया हैं। इससे लोगों के घरों तक खाना डिलीवर करने वाले कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक प्रसिद्ध पिज्जा चेन से जुड़े एक डिलीवरी ब्वॉय में गुरूवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आउटलेट के डिलीवरी ब्वॉय ने जिन 72 घरों में खाने की डिलीवरी की थी, उन घरों की पहचान कर वहां रहने वाले परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया था। वहीं, पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के साथ काम करने वाले 17 लोगों को छतरपुर स्थित दिल्ली सरकार के क्वारंटाइन सेंटर में भेजा दिया गया था। 

न्यू सीमापुरी आरडब्यूए के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि जब से उन्हें यह जानकारी मिली है कि एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना से संक्रमित है। उन्होंने बाहर से खाना मंगाना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र एक खुली कॉलोनी है, इसलिए हर आने जाने वाले पर नजर नहीं रख सकते।
विज्ञापन


एहितयात के तौर पर उन्होंने वाट्सएप ग्रुप्स में मैसेज भेजकर कॉलोनी के निवासियों से बाहर से खाना न मंगाने की अपील की है। सोसायटी में रहने वाली नीरजा नामक एक गृहणी ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए बाहर से खाना मंगाती थीं, लेकिन पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संक्रमित होने की खबर देखने के बाद अब वह बाहर से खाना नहीं मंगा रही है।

डिलीवरी ब्वॉय खाली, रोजी-रोटी का संकट
एक प्राइवेट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय प्रदीप का कहना है कि पहले से ही लोग बाहर से खाना नहीं मंगा रहे थे। थोड़ा बहुत काम चल रहा था। वो भी अब ठप्प हो गया है। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से लोगों ने सभी आर्डर कैंसल कर दिए हैं। उनका कहना है कि गुरूवार रात से अभी तक उनके पास खाने की होम डिलीवरी का एक आर्डर भी नहीं आया है। ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें