फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता से मिलने के बाद टिकैत बोले देश में मौजूदा विपक्ष कमजोर

Fri, 11 Jun 2021 09:46 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, गाजियाबाद

सार

  • किसान नेता कहा, क्या अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला जो केंद्र सरकार से अनुमति लेनी पड़े
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को देश में मौजूदा विपक्ष को कमजोर कर करार दिया। उन्होंने कहा कि हम महीनों से सड़कों पर बैठे हैं, यदि विपक्ष मजबूत होता तो हमें ऐसा करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। विपक्ष को मजबूत होना चाहिए। यह बात हमने ममता बनर्जी से भी कही। टिकैत ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मैं सीएम से मिला न कि एक पार्टी प्रमुख से, क्या मैंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की जो मुझे भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़े। देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए क्या वीजा लगता है? हम राज्यों की नीतियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। उत्तराखंड में भाजपा की और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है...हम उनसे भी मिलेंगे। हमने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। टिकैत से मुलाकात के दौरान ममता ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की उनकी मांग का समर्थन किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीकेयू ने भाजपा को वोट नहीं अभियान चलाया था।

सरकार बताए, वह कब बात करना चाहती है
केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए टिकैत ने कहा कि भाजपा नेताओं को सीधे बात न करने और किसी की न सुनने का प्रशिक्षण दिया गया है। इन नेताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किसी न सुनने और केवल अपने बारे में बात करने का प्रशिक्षण दिया है। सरकार को हमें यह बताना चाहिए कि वह कब बातचीत करना चाहती है क्योंकि संवाद ही समाधान का एकमात्र रास्ता है। पिछले सात महीने से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। आजादी हासिल कराने के लिए हमने करीब 90 साल संघर्ष किया था।
विज्ञापन


फसल खरीदेगा कौन
खरीफ फसलों को लेकर एमएसपी के एलान पर उन्होंने कहा कि सरकार ने एमएसपी में बढ़ोतरी की घोषणा की लेकिन समस्या यह है कि फसलों को खरीदेगा कौन। हमें यह कौन गारंटी देगा कि फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी?

यूपी चुनाव में लोगों ने मांगी राय मांगी तो हम देंगे
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीकेयू की भूमिका पर किसान नेता ने कहा कि यदि लोग चुनावों के बारे में हमारा सुझाव मांगेंगे तो हम उन्हें बताएंगे कि भाजपा ने देश को बेच दिया। हम प्रदेश में महंगी बिजली दर और गन्ना के दामों पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें