फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी उपचुनाव: 12 में से तीन सीटें AAP के नाम, केजरीवाल बोले- जनता का विश्वास तेजी से आप की ओर लौट रहा

Wed, 03 Dec 2025 05:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप इसे बड़ी जीत मान रही है। अरविंद केजरीवाल ने भी अपने बयान में इसी बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल सात सीटों पर विजय प्राप्त कर अपना वर्चस्व साबित किया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट जीतकर सबको चौंका दिया है। जबकि एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल की पार्टी ने कब्जा जमाया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस जीत पर प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है।'
 
 
विज्ञापन

आगे कहा कि 'सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें