फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर ले गया न्यूजीलैंड,1 महीने संबंध बनाकर घर से निकाला

Fri, 15 May 2015 11:16 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की भोली-भाली लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर एक शख्स ने झूठ की बुनियाद पर उससे शादी रचाई और उसे अपने साथ न्यूजीलैंड ले गया।
विज्ञापन


वहां उसके साथ एक माह तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे घर खाली करने के लिए विवश कर दिया। लड़की ने जब घर नहीं छोड़ा तो उसकी जमकर पिटाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

न्यूजीलैंड में बतौर शेफ के रूप में एक सितारा होटल में काम करने वाला अंशुल जैरथ ने अपनी पत्नी उपासना का जबरन अबार्शन तक करा दिया।

न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च शहर से उपासना ने अमर उजाला को फोन व ईमेल के माध्यम से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई है।
Trending Videos

मैट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी शादी

उसे भरोसा है कि मदद मिलेगी और धोखा देने वाले पति के खिलाफ भारतीय कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। उपासना 23 अप्रैल को मेल के जरिए पंजाब पुलिस की एनआरआई विंग से शिकायत भी कर चुकी है, मगर अब तक उसकी मदद नहीं की गई।

पीड़िता का जन्म भजनपुरा दिल्ली में हुआ है। उपासना के पिता जालंधर में एक्सपोर्ट का बिजनेस सेटअप करने के बाद वहां शिफ्ट हो गए। जून 2012 में उपासना बिजनेस मैनेजमेंट डिप्लोमा करने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर चली गई थी। इसी दौरान घर वाले उपासना की शादी के लिए एक ऐसे लड़के की तलाश में थे जो न्यूजीलैंड में ही सेटल हो।

मैट्रोमोनियल साइट के जरिए उपासना के घर वालों ने सरस्वती विहार जालंधर निवासी अंशुल जैरथ पुत्र अरूण कुमार जैरथ से शादी के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन

क्राइस्ट चर्च पुलिस से नहीं मिली मदद

उपासना का कहना है कि उसने घर छोड़ने से जब मना किया तो पति बोला कि अब वह उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहता है।
ऐसे में उपासना ने क्राइस्ट चर्च पुलिस से शिकायत की है। मगर उसे मदद नहीं मिली।

उपासना ने 23 अप्रैल को मेल के जरिए पंजाब पुलिस की एनआरआई विंग से शिकायत की मगर अब तक उसकी कोई मदद नहीं की गई। उपासना का कहना है कि उसे भारतीय कानून पर पूर्ण विश्वास है और उसे उम्मीद है कि विदेश में उसके साथ उसके पति ने जैसा दुर्व्यवहार किया है और उसके साथ एक माह तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद तलाक का नोटिस थमा दिया।

फिर घर से बाहर निकाल दिया, ऐसे में उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। जिससे आगे वह या कोई भी किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद न कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें