फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ का घाटा होने पर कोयला ठेकेदार ने दी थी सेल चेयरमैन की हत्या की सुपारी

Tue, 10 Sep 2019 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • चौधरी पर सात अगस्त को हौजखास इलाके में जानलेवा हमला हुआ था
  • चौधरी पर पांच लोगों ने रॉड से हमला किया था
  • चेयरमैन ने रोक दिया था भुगतान
विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100 करोड़ रुपये का घाटा होने पर कोयला ठेकेदार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन अनिल चौधरी की हत्या की सुपारी दी थी। चौधरी पर सात अगस्त को हौजखास इलाके में जानलेवा हमला हुआ था। 

विज्ञापन


अपराध शाखा ने ठेकेदार अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हमला करवाने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुनील बल्हारा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक ने बताया, चौधरी पर पांच लोगों ने रॉड से हमला किया था। शुरुआत में इसे रोडरेज का मामला मानकर हौजखास पुलिस ने ललित, अमरजीत, प्रवेश, ओमप्रकाश शर्मा और सतेंद्र उर्फ  छुटकू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सतेंद्र ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार सुनील के कहने पर हमला किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जांच अपराध शाखा के एसीपी पंकज सिंह को सौंप दी गई। 27 अगस्त को गिरफ्तार सुनील ने पुलिस को बताया कि कोयला ठेकेदार अशोक ने उसे सेल चेयरमैन की हत्या की सुपारी दी थी। ठेकेदार ने कहा था कि या तो हत्या कर दो या हाथ-पैर तोड़ देना। हाथ-पैर टूटने पर वह घर बैठ जाएगा और मेरी पेमेंट निकल आएगी।

विज्ञापन

चेयरमैन ने रोक दिया था भुगतान

अशोक ने एक अनुबंध के तहत सोनम इंटरप्राइजेज के जरिए अमेरिका से 66 हजार टन कोयला मंगवाया था। चौधरी ने यह कहकर ठेकेदार की करीब 100 करोड़ की पेमेंट रोक दी कि जिस क्वालिटी का कोयला मंगवाया था, वह उस स्तर का नहीं। इससे अशोक को घाटा हो रहा था। कोयला दो वर्ष पहले मंगवाया था, जो हल्दिया व विशाखापट्टनम पोर्ट पर पड़ा है। पोर्ट अधिकारी उससे दो वर्ष का किराया मांग रहे थे। दुबई स्थित सोनम इंटरप्राइजेज अशोक के बेटे की कंपनी बताई जा रही है।

एक टन प्रति डॉलर के हिसाब से सुपारी दी थी
पुलिस के अनुसार ठेकेदार ने सुनील से कहा था कि उसकी पेमेंट हो जाएगी तो वह प्रति टन के हिसाब से उसे एक डॉलर देगा। इस हिसाब से उसे सेल चेयरमैन की हत्या करने की एवज में 40 से 45 लाख रुपये मिलने थे। सुनील व ठेकेदार की मुलाकात इस्पात मंत्रालय में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें