फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में पाकिस्तान पर भारत की जीत के जश्न पर हंगामा, ईरानी छात्र से झड़प

Tue, 06 Jun 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान जेएनयू कैंपस में रविवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दामोदर हॉस्टल में एक गुट के छात्र जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे जला रहे थे।
विज्ञापन


इस पर एक ईरानी छात्र के साथ उनकी झड़प हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। हालांकि सोमवार को कैंपस में दिनभर चले ड्रामे के बाद शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने छात्रसंघ द्वारा मामले में उनका नाम लाने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से करते हुए जांच की मांग की है।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, भारत के मैच जीतने की खुशी में दामोदर हॉस्टल में पटाखे जलाए जा रहे थे। देर रात करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि हॉस्टल में हंगामा हो गया है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी शिकायत में लिखा है कि कुछ छात्र पटाखे जला रहे थे। इसी बीच ईरानी छात्र के साथ उनकी झड़प हो गई, तभी सौरभ ने आकर उसे धमकाया। छात्रसंघ पदाधिकारियों का आरोप है कि छात्रों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

प्रॉक्टर के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता

उधर, सौरभ शर्मा का कहना है कि मैं हंगामे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड के पत्र में मेरा नाम आना सिर्फ एक साजिश है, जो मेरा नाम खराब करने के लिए हो रहा है।

इसी के चलते मैंने विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार और डीन ऑफ स्टूडेंट को शिकायत दी है, ताकि सच सामने आ सके। क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, मैंने शराब पीकर हंगामा किया था, जबकि वहां दूसरे छात्रों के बीच बहस हो रही थी। मैं तो सिर्फ बीचबचाव करने पहुंचा था।

दोनों पक्षों के बीच शाम को सुलह हो गई। प्रॉक्टर के समक्ष दोनों पक्षों ने सुलह पत्र में लिखा है कि वे बिना किसी दबाव के इस बात पर सहमति देते हैं कि वे इस मामले को खत्म करना चाहते हैं। इस मामले को आगे तूल न दिया जाए, इसलिए वे अपनी शिकायत भी वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें