दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज गांधी जंयती के मौके पर यात्रा के दौरान थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन पर यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में देरी। लेकिन इसके बाद सेवा बहाल होने की भी जानकारी साझा की।