फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन और GST के इस कनेक्शन के चलते खुश हैं बिजनेसमैन

Mon, 31 Jul 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

जीएसटी की मार के बाद राखी पर टिकी जौहरियों की उम्मीद

-रक्षा बंधन के लिए मार्केट में बढ़ी सोने-चांदी की राखी की मांग

-जौहारियों ने तैयार की सोने-चांदी की डिजाइनदार राखियां

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी की मार से जौहर‌ियों के काम में आई गिरावट के बाद रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी उम्मीद फिर से जाग गई है। जौहारियों की माने तो इन दिनों सोने व चांदी की राखियों को लेकर लोगों की डिमांड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने अलग-अलग प्रकार की डिजाइनदार राखियां तैयार की गई है। महंगाई में भी सोने-चांदी की राखियों की मांग पर कोई असर नहीं देखा गया। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर बाजार सजना शुरू हो गए हैं।

इस बार तरह-तरह की राखियों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। धागे की बनी सामान्य राखियों के बीच सोने व चांदी की राखियां भी बाजार में अपनी चमक बिखेर रहीं है। गुड़गांव ज्वेलरी एसोसिएशन के महासचिव अमित जिंदल का कहना है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार सामानय राखियों के साथ सोने व चांदी की राखियों की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती हैं चांदी की राखियां

- फोटो : अमर उजाला
चांदी की राखियों की कीमत जहां 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है, वहीं सोने की राखियां 27 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक बिक रही हैं। उन्होंने बताया कि सोने की अपेक्षा चांदी की राखियां सस्ती होने के कारण ज्यादा डिमांड में है।

वहीं ऑडर पर भी अलग-अलग राखियां तैयार की जा रही है। सदर बाजार के महाराजा ज्वेलर्स के मालिक अमित शर्मा का कहना है कि राखियों का डिजाइन ट्रेंड के हिसाब से रखा गया है। जिसमें बीड्स वाली राखी, मोतियों वाली राखी, भगवान की मूरत वाली राखी जैसे डिजाइन शामिल है।

​अधिकांश राखियां ब्रेसलेट के आधार की है। जौहारियों के मुताबिक जीएसटी लागू होने के बाद कीमतों में आई बढ़ोतरी से भी राखियों की मांग पर कोई खासा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें