कुमार विश्वास ने भी पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का नाम लिए बगैर ट्वीट करके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने ट्वीट करके लिखा की अपने असुरक्षाग्रस्त वैचारिक पतन पर विचार करने की अपेक्षा मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पर प्रश्न खड़े करने वाले नवपतित आंदोलनकारियों को जनता ईवीएम के बजाए उंगलियों गिनने योग्य वोट दे रही है।
फिर भी वो नकारात्मकता, चमचाच्छादित ओछेपन में मग्न हैं, लोकतंत्र के लिए कमजोर विपक्ष घातक है। कुमार विश्वास यही नहीं रूके उन्होंने अपने ट्वीट को रिट्वीट करके बिना नाम लिए सीधे केजरीवाल पर निशाना साधा लिखा की देश की जनता को दोष मत दीजिए।
उन्होंने तो दोनों दृष्टियां से अलग एक साफ सुथरी आम सी नजर को भी नजारा बख्शा पर इन नजर वालों ने महज राजा बने रहने के लिए अपनी एक आंख फोडांकर अंधों की फौज जोड़ ली।
वहीं इस हार पर चुप्पी साधे आप नेता तनीक भी चिंतित नहीं है। इस हार और आलोचना से इतर आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक सोमनाथ भारती ने शनिवार को केरल में चुनावी जमीन तलाश रहे है।
शनिवार को उन्होंने केरल में रैली निकाली, जिसमें अपार जनसमर्थन की बात कही जा रही है। पार्टी वहां भी चुनाव लडने की तैयारी कर रही है।