फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटेगी ठंड, 13-14-15 फरवरी को हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

Tue, 12 Feb 2019 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में दिख रहा है। ठंडी हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन के कारण 11 फरवरी को चार साल बाद सबसे सर्द दिन दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.0 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2014 में 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अब 13, 14 व 15 फरवरी को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत मेें एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस कारण से दिन के तापमान में तो मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन अब न्यूनतम तापमान बढने लगेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 10 के पार पहुंचने की संभावना है। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहने के बाद हल्की धूप निकली। कुछ देर तक आसमान में बादलों व धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

विज्ञापन

बीते चार सालों मेें 11 फरवरी का तापमान

इस कारण ठिठुरन का अहसास रहा। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होते-होते एक बार फिर से ठिठुरन बढने लगी। विभाग की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 14 व 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 व 14 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 19 व 20 डिग्री रहने की संभावना है।  

बीते चार सालों मेें 11 फरवरी का तापमान 
2018            26.0    9.0 
2017            23.0       8.0 
2016            26.0       10.0 
2015            24.0       8.0 
2014            20.0       6.0 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें