फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घर में चोरी करने वाले छह आरोपी दबोचे, चार गोली लगने से घायल

Sun, 11 Feb 2024 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

पुलिस को देख कार और बाइक सवार लोग भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक सवार दो बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर स्वाट टीम, खुर्जा देहात थाना व खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घरों में चोरी करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक कार, एक बाइक, चार तमंचे, 11 रुपये नकदी और गहने बरामद किए गए। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गोली।

विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात को बुलंदशहर स्वाट टीम और खुर्जा देहात थाना टीम ने सूचना के आधार पर शिकारपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार और बाइक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कार और बाइक सवार लोग भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक सवार दो बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में खुर्जा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

खुद को घिरता देखकर कार सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ऐसे में बचाव के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाश अनिल खान व अनीश खान के गोली लगी। उनके साथ शहनूर व सुरेश को भी पकड़ा गया। वहीं सूचना पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने कनैनी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। जहां पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में अफसर व अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पूर्व में विभिन्न जनपदों में करीब 10 से 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें