फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना उपचुनाव: प्रचार बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर आए नेता

Tue, 22 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बवाना उपचुनाव को लेकर सोमवार को प्रचार थम गया। प्रचार रुकने के बाद पार्टी नेता व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


उधर, चुनाव अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। हर पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। वहीं चार मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं।

इतना ही नहीं 23 अगस्त को बवाना इलाके में शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
चुनाव आयोग के मुताबिक, बवाना उपचुनाव में कुल 379 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आयोग ने साफ किया है मतदाता इस बात का खास ध्यान रखें की उन्हें मोबाइल फोन के साथ पोलिंग स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा।

बवाना उपचुनाव में इस बार सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता ने किसको वोट डाला उसकी एक स्लिप निकलेगी।

स्लिप देखकर मतदाता को पता चल जाएगा कि उसने जिसे वोट दिया उसे ही गया है कि नहीं। हालांकि उसे स्लिप घर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें