राजधानी में मौसमी दशाओं के बदलने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। गुरुवार को आठ दिन बाद हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। गुरुवार को हवा की गति और दिशा बदलने से प्रदूषण में कमी आई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 48 सूचकांक की गिरावट रही।