फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव के साथ बैठक में हुए बवाल के बाद अब हर मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी केजरीवाल सरकार

Tue, 27 Feb 2018 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

दिल्ली की नौकरशाही के साथ चल रहे विवाद के बीच दिल्ली सरकार नया प्रस्ताव तैयार कर रही है। इसके तहत सभी बैठकों की वेबकास्टिंग (वेबसाइट पर लाइव प्रसारण) की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे आगे से विवाद पैदा होने की आशंका को ही खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एक या दो दिन में प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। वहीं, इस योजना पर खर्च के लिए सरकार आने वाले बजट में विशेष प्रावधान करेगी। दरअसल, दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की तरफ से मारपीट के आरोप लगाने के बाद दिल्ली सरकार और नौकरशाही में जंग चल रही है।

दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सरकार बैठकों को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री समेत हर मंत्री और अधिकारी की सरकारी बैठकों का लाइव वेबकास्ट दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर किया जाएगा। वहीं, सरकार की कैबिनेट मीटिंग का भी दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए सरकार की नीतिगत मामलों से जुड़ी फाइलों को भी ऑनलाइन कर देगी। इससे पता चल सकेगा कि किस अधिकारी ने किस फाइल पर क्या कमेंट किया और उसकी टेबल पर यह कितने दिन तक पड़ी रही। सूत्र बताते हैं कि इसी हफ्ते प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें