बरौला गांव निवासी बिटिया की बुधवार को शादी धूमधाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शादी में जरूरी सामान दिया।
युवती और उसके परिजनों ने आर्थिक मदद मिलने के बाद सीएम को दुआएं दी। शादी में प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि शादी जब तक संपन्न नहीं हुई तब तक प्रशासन ने नजर रखी, क्योंकि प्रशासन को डर था कि बिटिया की दो बार शादी टूट चुकी।
तीसरी बार अगर ऐसी कोई बात हो गई तो जवाब देना भारी पड़ जाएगा। हालांकि बुधवार को भी पीएमओ की तरफ से कोई आर्थिक मदद के लिए संदेश नहीं आया। शादी के लिए एक निजी गेस्ट हाउस को बुक किया गया था।