फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, एम्स के बाद सफदरजंग में स्कैन कर बना सकेंगे पर्ची

Tue, 06 Dec 2022 01:33 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अस्पताल में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। अभी तक इन्हें पर्ची बनाने के लिए नाम, पता व अन्य की जानकारी देनी होती थी, लेकिन आभा से पर्ची बनने के बाद केवल क्यूआर कोड को स्कैन कर करना होगा।
विज्ञापन
सफदरजंग में स्कैन कर बना सकेंगे पर्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे मरीजों को अब पर्ची बनाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाद सफदरजंग अस्पताल ने भी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अस्पताल में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। अभी तक इन्हें पर्ची बनाने के लिए नाम, पता व अन्य की जानकारी देनी होती थी, लेकिन आभा से पर्ची बनने के बाद केवल क्यूआर कोड को स्कैन कर करना होगा। आभा में सभी जानकारी पहले से फीड होगी। आभा से पर्ची बनाने की प्रक्रिया में पहले के मुकाबले काफी समय लगे कम समय लगेगा। मंगलवार को अस्पताल के निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने इस सेवा की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें