फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स के बाद लोकनायक में रचा गया कीर्तिमान, डॉक्टरों ने बिना बेहोश किए किया मरीज की मस्तिष्क सर्जरी

Fri, 14 Feb 2025 04:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्र शेखर का कहना है कि 29 साल का मरीज दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था। अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। परिवार को लगा कि तनाव के कारण वह भूल रहा है, लेकिन जब जांच की गई तो ब्रेन में ट्यूमर पाया गया।
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के बाद दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल में भी मरीज को बिना बेहोश किए मस्तिष्क की सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान डॉक्टर मरीज से बात करते रहें। उसके अंग हिलाने पर डॉक्टर स्क्रीन पर देखते रहे। मरीज के मस्तिष्क के बाईं ओर 5.4 गुणा 4.5 सेमी का ट्यूमर था। यह दिल्ली सरकार के अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्र शेखर का कहना है कि 29 साल का मरीज दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था। अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। परिवार को लगा कि तनाव के कारण वह भूल रहा है, लेकिन जब जांच की गई तो ब्रेन में ट्यूमर पाया गया। यह बाईं ओर 5.4 गुणा 4.5 सेमी के साइज का था। डॉक्टरों ने मरीज से बात की और अवेक सर्जरी के लिए सहमति दी। एनेस्थीसिया की टीम के सहयोग से रणनीति बनाई गई। 

इस मामले में जब सर्जरी शुरू की और ब्रेन के किसी महत्वपूर्ण हिस्से को टच करते हैं, उसका असर उसके अंग पर हो रहा है, यह जानने के लिए हम सर्जरी के दौरान ही मरीज से बात करते रहते हैं। सामान्य तौर पर मरीज को बेहोश किया जाता है। ऐसी सर्जरी में होश आने के बाद पता चलता है कि मस्तिष्क से जुड़ा वह अंग काम कर रहा है या नहीं। मरीज के सहयोग से 5 घंटे में अवेक सर्जरी हो सकी। मरीज में तेजी से रिकवरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें