फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में दो प्रेम विवाह, हर बार मिला दर्द: पहले से तलाक; दूसरे पति को इस बुरी आदत पर छोड़ा, सनकी ने रेता गला

Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में यह वारदात हुई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने आरोपी से छह साल पहले दूसरा प्रेम विवाह किया था। पहले पति से महिला का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में विवाद होने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता कविता शर्मा (30) को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

फिलहाल कविता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनू शर्मा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। उसके आधार पर भजनपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कविता शर्मा, सी-ब्लॉक भजनपुरा में अपने माता पिता के साथ रहती हैं। करीब 15 साल पहले कविता ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उनके यहां दो बच्चे हुए। लेकिन बाद में विवाद होने के बाद कविता ने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद करीब 6 साल पहले कविता ने दूसरी बार सोनू नाम के युवक से प्रेम विवाह किया।

दोनों के यहां तीन बच्चे हुए। कविता का आरोप है कि सोनू को शराब की लत गई। वह नशे की हालत में उसको पीटने लगा। करीब 6 माह पूर्व विवाद के बाद सोनू ने उस पर तेजाब भी डाल दिया था। उस मामले में केस भी चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब एक माह से वह अपने मायके में रह रही है। 
विज्ञापन

कविता का आरोप है कि 16 फरवरी को उनकी मौसेरी बहन का जन्मदिन था। वह सुबह साढ़े 9 बजे अपने मौसी के घर जा रही थी। इस बीच वह सर्विस रोड लाल मंदिर गली नंबर-5 के पास पहुंची। तभी सोनू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस बीच आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। बाद में वह फरार हो गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें