फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन दिल्लीः 52 दिन बाद चांदनी चौक में लौटने लगी है रौनक

Thu, 28 May 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • कभी लाखों की भीड़ से गुलजार रहने वाला मुगल बाजार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है 
  • हालांकि, कोरोना के डर और चिलचिलाती धूप के कारण खरीदार कम पहुंच रहे हैं
  • मार्केट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को एहतियातन मास्क और दस्ताने दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
चांदनी चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के चौथे चरण में रियायत मिलने के बाद चांदनी चौक बाजार फिर से गुलजार होने लगा है। कभी लाखों की भीड़ से गुलजार रहने वाला मुगल बाजार एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। करीब 52 दिन तक पूरी तरह से बंद रहने के बाद अब यहां लोगों की आवाजाही देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना के डर और चिलचिलाती धूप के कारण खरीदार कम पहुंच रहे हैं। मेन बाजार रोड पर अभी दुकानें नहीं खुली है। बताया जा रहा है कि आगामी 31 मई के बाद ही  स्थिति स्पष्ट होगी कि यहां दुकानें खुलेंगी या नहीं। चांदनी चौक के मेन बाजार रोड पर करीब 800 दुकानें हैं। 

चांदनी चौक मेन बाजार के अलावा इसके इर्द-गिर्द गली- कूचे में पुरानी दिल्ली के कई प्रमुख बाजार हैं। इसमें न्यू लाजपत राय मार्केट से लेकर मेडिकल उपकरण के लिए मशहूर भागीरथ पैलेस भी है। जहां सम-विषम की तर्ज पर दुकानें खुल रही हैं। 
विज्ञापन


ग्राहकों को मुफ्त में पिलाया जाएगा काढ़ा 
चांदनी चौक के प्रमुख बाजारों में शामिल और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट नाम से मशहूर न्यू लाजपत राय मार्केट में कोरोना से बचाव के लिए ऑटोमैटिक सैनिटाइजेशन मशीन है।। साथ ही मार्केट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को एहतियातन मास्क और दस्ताने दिए जा रहे हैं। 

इस संबंध में प्लेजर गार्डन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष बसंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मार्केट के दोनों प्रवेश द्वारों पर इस तरह की व्यवस्था की गई है। 

इसके साथ ही मार्केट में आने वाले ग्राहक को काढ़ा भी पिलाया जाएगा जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। वहीं, मार्केट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके ग्रोवर ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था पर करीब 40 हजार रुपये का खर्च आया है जो मार्केट एसोसिएशन ने वहन किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें