फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से दुष्कर्म के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, मजबूर होकर पीड़िता ने छोड़ी पढ़ाई

Mon, 13 Aug 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं की है। आरोप है कि आरोपी केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


सूरजपुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में कहा है कि 22 अगस्त को बिरौंडी गांव निवासी दो लोगों ने उसकी बेटी छात्रा से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के परिजन दूसरे शहर में गए हुुए थे।

इसी दौरान उसकी परिचित एक महिला दोनों आरोपी युवकों को उसके घर लेकर आई थी। महिला की मदद से ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में जांच में आरोप सही नहीं पाए गए थे। इससे नामजदों की गिरफ्तारी नहीं की गई और फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें