नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के पीजी आयुर्वेद और होम्योपैथी कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदकों को सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार पीजी होम्योपैथी कार्यक्रम बीआर सुर होम्योपैथी कॉलेज मोतीबाग और पीजी आयुर्वेद कार्यक्रम चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक कॉलेज, नजफगढ़ में उपलब्ध है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ipu.ac.in और ipu.admissions.ac.in पर जाकर विवरण देख सकते हैं। ब्यूरो